मुंगेर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लूटकांड का मामले का किया खुलासा। लूटकांड में शामिल तीन अपराधी गिरफ्तार। अपराधियों के पास से लूटा गया मोबाइल, घटना में प्रयुक्त ऑटो व नगद रुपए भी बरामद। सदर डीएसपी अभिषेक आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की दी जानकारी।
दरअसल मुंगेर के सफियासराय थानान्तर्गत सिंहिया चौक के समीप 7 दिसम्बर की दोपहर पटना के पंचमहला थाना क्षेत्र निवासी बीज व्यापारी विक्की कुमार से अपराधियों ने मोबाइल व 5 हजार रुपया नगद लूट लिया था। पीड़ित ने इस संबंध में लिखित शिकायत सफियासराय थाना में दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटा के अंदर लूट की घटना में शामिल 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें जगदम्बापुर फरदा निवासी छोटू यादव, मीठु कुमार और अजीत कुमार शामिल है। अपराधियों के पास से पुलिस ने लूटा गया मोबाइल, लूट की घटना में प्रयुक्त सीएनजी ऑटो और 6450 रुपया नगद भी बरामद किया है। तीनों अपराधियों को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
DSP क्या कुछ बोले जानिए
उक्त जानकारी सदर डीएसपी कुमार अभिषेक ने देते हुए बताया कि पीड़ित विक्की कुमार ने सफियासराय थाना में लूट की शिकायत 7 दिसम्बर को दर्ज कराया। जिसमें बताया कि वह निजी पिकअप वाहन से गेहूं का बीज धरहरा पहुंचा कर वापस अपने घर लौट रहा था। तभी सिंहिया चौक के समीप एक हरे रंग का सीएनजी ऑटो से 3 अपराधी उतरे और उसके साथ मारपीट करते हुए मोबाइल और नगद 5 हजार रुपया छीन लिया। उसके मोबाइल से अपराधियों ने डरा धमका कर यूपीआई के माध्यम से 6060 रूपया भी ट्रांसर्फर कराया। अनुसंधान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जिस ऑटो से लूट की घटना को अंजाम दिया गया था उसे सिंहिया के पास देखा गया है।
पुलिस ने उक्त ऑटो को जब्त किया और सभी अपराधी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों में अजीत कुमार और मिठू यादव का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरूद्ध सफियासराय और हेमजापुर थाना में लूट व आर्म्स एक्ट के पहले से मामला दर्ज है। तीसरे गिरफ्तार अपराधी छोटू यादव का आपराधिक इतिहास पुलिस खंगाल रही है।
