मुंगेर में ब्यूटी पार्लर में घुसकर सजने आई दुल्हन को गोली मारने वाला आरोपी पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार, एक तरफा प्यार मारी थी गोली

Share With Friends or Family

मुंगेर में ब्यूटी पार्लर में घुसकर सजने आई दुल्हन को गोली मारने वाला आरोपी पुलिस कांस्टेबल गिरफ्तार।एक तरफा प्यार में आरोपी ने घटना को दिया अंजाम।कोतवाली थाना क्षेत्र के किला परिसर से पुलिस ने किया गिरफ्तार। सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का किया किया खुलासा।

दरअसल मुंगेर में कल कासिम बाजार थाना क्षेत्र के कस्तूरबा वाटर चौक स्थित जावेद हबीब सैलून ब्यूटी पार्लर में सजने गई दुल्हन को गोली मारने के मामले के आरोपी को पुलिस ने कोतवाली थाना इलाके के किला परिसर से गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने घटना के 22 घंटे बाद ही मामले का खुलासा कर लिया है।सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि कल देर शाम को इस घटना को अंजाम दिया गया था।आरोपी बिहार पुलिस का जवान है जो पटना में दंगा नियंत्रण दस्ता का सदस्य है।

वही आरोपी अमन कुमार 2021 बैच का सिपाही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद हम लोग तुरंत छानबीन में जुट गए थे जिसके बाद आज इसकी गिरफ्तारी हुई है।उन्होंने बताया कि जिस पिस्टल से घटना को अंजाम दिया गया था जो अवैध है और मुंगेर निर्मित है।उन्होंने बताया की अबतक के अनुसंधान में ये पता चला है कि एक तरफा प्यार में घटना को अंजाम दिया गया है और पूरे मामले में जांच की जा रही है।वहीं डीएसपी ने बताया कि जावेद हबीब हेयर कटिंग सैलून में जो गोली चला था उसमें अपडेट ये है की कांस्टेबल अमन कुमार गौरव जिनका उम्र 25 साल है और वो 2021 बैच के हैं और वर्तमान में ये पटना पुलिस में पोस्टेड हैं और एंटी रॉय बटालियन में है।

इसे भी पढ़ें :  मुंगेर में बर्चस्व कायम करने को लेकर अपराधियों ने की कई राउंड फायरिंग, मौके वारदात पर पहुंची पुलिस 3 गिरफ्तार जानिए

वही उसे पटना में 18 मई को उसे पता चला कि उसकी शादी होने वाली है। इसके बाद वह ड्यूटी पर सिक लेकर मुलाकात करने मुंगेर चला आया। 19 मई को उसने गांव में ही लड़की से मिलने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। वही 21 मई को लड़की की शादी थी। पूरा परिवार मुंगेर में था। अमन को किसी तरह पता चला कि शाम को वह सजने के लिए ब्यूटी पॉर्लर जाएगी। तब वह भी ब्यूटी पार्लर पहुंचा। जहां दोनों बातचीत कर रहे थे, लेकिन युवती उसके प्यार को अपनाने के लिए तैयार नहीं थी। इसी बीच गुस्से में आकर उसने गोली चला दी। उसने दूसरी गोली भी चलानी चाही, लेकिन गोली पिस्टल में फंस गई।

इस बीच ब्यूटी पार्लर के एक व्यक्ति उसे पकड़ना चाहा, लेकिन वह किसी तरह वहां से फरार गया गया। वहीं उन्होंने बताया कि अभी तक के अनुसंधान में कोई संलिप्तता नहीं आई है जब हम लोग फर्दर इन्वेस्टगेशन करेंगे और कुछ ऐसा क्लू आएगा तो हमलोग डेफनेटली
इन्वेस्टिगेशन करेंगे।हम लोग टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन कर रहे हैं जो वो अभी अपने बयान में बताया है की वन साइडेड अफेयर्स का केस लग रहा है अगर हमलोग को और इनपुट्स मिलता है तो और क्लियारिटी आएगी। वही फिल्हर घायल लड़की का इलाज मुंगेर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे है।

Share With Friends or Family

Leave a Comment