गंगा विलास क्रूज से जर्मनी के सैलानी पहुंचा मुंगेर, शहर के ऐतिहासिक स्थलों का किया भ्रमण

Share With Friends or Family

गंगा विलास क्रूज पर सवार होकर जर्मनी से आए पर्यटकों का एक दल पहुंचा मुंगेर के बबुआ घाट। इस दल में शामिल जर्मनी के 26 सदस्यीय विदेशी शैलानी मुंगेर शहर का किया भ्रमण। और मुंगेर के ऐतिहासिक स्थल सहित बाजारों में की खरीदारी।

दरअसल मुंगेर में इतिहास की नई पन्ने लिखे गए, जब गंगा नदी के रास्ते एक क्रूज पर सवार होकर जर्मनी से आए विदेशी सैलानियों का एक समूह मुंगेर शहर पहुंचा। वही क्रूज पर सवार विदेशी पर्यटकों ने मुंगेर के ऐतिहासिक स्थलों का विशेषकर भ्रमण किया और उनकी संस्कृति को करीब से जाना। उन्होंने इन स्थानों की तस्वीरें भी लीं। ताकि इस यात्रा की यादें हमेशा उनके साथ रहें।

वही मुंगेर के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराने के लिए स्थानीय गाइडों ने सैलानियों का स्वागत किया। सैलानियों ने मुंगेर का ऐतिहासिक किला सहित अन्य कई ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया और उनके इतिहास के बारे में विस्तार से जाना। उन्होंने इन स्थलों की तस्वीरें भी खींचीं ताकि मुंगेर की अपनी यात्रा की यादें हमेशा के लिए अपने साथ ले जा सकें। वही विदेशी सैलानियों ने मुंगेर के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कर वापस क्रूज के माध्यम से अपने अगले यात्रा के लिए निकल गए।

Share With Friends or Family

Leave a Comment