मुंगेर के तारापुर पहुंचे राजद के वरिष्ठ नेता सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा की केंद्र सरकार कोलेजियम सिस्टम लागू कर जनता के अधिकार को कमजोर करना चाहती है। और कहा कि भाजपा के द्वारा एक नई धारा चलाई जा रही है। जिसमे चुनाव आयोग सीबीसी, आरबीआई जैसी निष्पक्ष संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। और भाजपा अब न्यायपालिका पर अपना कब्जा करने की ओर प्रयास करने लगी है।
रिपोर्ट – रोहित कुमार
दरअसल चुनाव आचार संहिता के पुराने केस में मुंगेर न्यायालय से जमानत लेने के बाद तारापुर पहुंचे राजद के वरिष्ठ नेता सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, सबसे पहले वहा मौजूद राजद कार्यकर्ता ने उनको पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत किया। जिसके बाद प्रेस को संबोधित करते हुए केंद्र के भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के द्वारा एक नई धारा चलाई जा रही है। जिसमे चुनाव आयोग सीबीसी, आरबीआई जैसी निष्पक्ष संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष का होना जरूरी है।
वही उन्होंने कहा कि जो भी सरकार के मनोनुकूल नही चलता उसे प्रताड़ित किया जाता है। वह सरकार की खामियों को उजागर करता है। लोकतंत्र के बड़े मीडिया हाउस को भी अपने कब्जे में कर लिया है। भाजपा को अब एक बात की टीस है कि न्यायपालिका को कब्जे में नही कर पा रहा है। भाजपा अब न्यायपालिका पर अपना कब्जा करने की ओर प्रयास करने लगी है। उन्होंने देश के दलित आदिवासी संस्थाओं को सावधान किया कि जब तक मोदी सरकार है तब तक कॉलिजियम सिस्टम लागू नही होना चाहिए। सरकार कोलेजियम सिस्टम लागू कर जनता के अधिकार को कमजोर करना चाहती है।