मुंगेर में चल रहे पछुआ हवा के कारण बढ़ी कनकनी। जिस कारण मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती मरीज ठंड से बेहाल। मरीज ठंड में कंपकपाते हुए रात गुजारने को मजबूर।
रिपोर्ट :- रोहित कुमार
दरअसल मुंगेर जिले में पिछले एक सप्ताह से पछुआ हवा चलने के कारण ठंड में अत्यधिक वृद्धि हुई है। जिससे न्यूनतम तापमान सात डिग्री पर पहुंच गया है। जिस कारण जिले में कंपकंपी काफी बढ़ गई है। जिस कारण मुंगेर सदर अस्पताल में मौसमी बीमारी के साथ सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है।
और वार्डों में भी एडमिट मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ। लेकिन अस्पताल में मरीजों को ओल ठंड से बचने के लिए पूरी व्यवस्था नहीं की गई है। जिस कारण मरीज और उसके परिजन ठंड में कंपकपाते हुए रात गुजारने को मजबूर है । सदर अस्पताल के दो पुरुष वार्ड में लगे चार में से दो ब्लोअर खराब हैं।
जबकि महिला वार्ड में ब्लोअर लगा ही नहीं है। कई मरीज तो घर से कंबल और हीटर तक लाकर अपने मरीजों को ठंड से बचाते दिखे। महिला वार्ड में भर्ती मरीजों के परिजनों ने बताया कि इस वार्ड में काफी ठंड लगता है। उनके मरीजों को जो कंबल दिया गया है। उससे ठंड नहीं जा पाता है।
यहां तक कि इस वार्ड में ब्लोअर भी नहीं लगा है। जिससे कि ठंड से निजात मिल पाय। वहीं इस मामले में मुंगेर सदर अस्पताल के डीएस डॉ रमण ने बताया कि सदर अस्पताल में मरीजों को ठंड से बचाने के लिए कंबल तो दिए ही जा रहे है। साथ में वार्डों को गर्म रखने के लिए ब्लोअर भी लगाया गया है।
साथ ही बताया कि कुछ ब्लोअर खराब है। जिससे ठीक करवाया जा रहा है। और अगर किसी मरीज को दो कम्बल की आवश्यकता होती है तो उसे दो कम्बल भी दे दिया जाता है।