कांबरिया पथ पर लखीसराय के 70 कांवड़ियों की एक मंडली रथ यात्रा लेकर चले बाबाधाम देवघर रवाना

Share With Friends or Family

मुंगेर कांबरिया पथ पर लखीसराय 70 कांवरिया का एक मंडली रथ यात्रा लेकर भजन कीर्तन करते हुए देवघर रवाना। कांबरिया अखंड रामधुन का जाप करते हुए चले देवघर। मंडली के सभी लोगों के अलग-अलग मन्नते हैं किसी की मन्नते पूरा हो गई है। तो कोई बाबा के दरबार में मन्नते मांगने जा रहे हैं।

Picsart 23 07 11 13 09 43 778

रिपोर्ट – रोहित कुमार

दरअसल सावन के पवित्र माह में सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए लाखों कांबरिया का जत्था हर रोज जा रहे हैं। कोई वाहन से तो कोई पैदल अपनी कावड़ यात्रा को पूरा कर रहे हैं। जिसमें कच्ची कांबरिया पथ पर कांवड़ियों के भक्ति का अलग-अलग रूप देखने को भी मिल रहा है। उड़ी कड़ी में मुंगेर कच्ची कांबरिया पथ पर मानव कल्याण और क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए लखीसराय के बाल समाज के नाम से प्रसिद्ध एक मंडली में शामिल श्रद्धालुओं का दल रथ लेकर पद यात्रा करते हुए देवघर स्थित बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हो गए है।

जिसमे जय जय राम की अध्यक्षता में 70 श्रद्धालु की मंडली देवघर के लिए रवाना हुए है। इस दौरान कीर्तन-भजन करते हुए श्रद्धालु पैदल देवघर जा रहे रहे है। मंडली में शामिल जय-जय राम ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्रामीणों का जत्था रथ के साथ देवघर के लिए रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि हम लोग पिछले 12 वर्षों से लगातार अखंड रामधुन का जाप करते हुए ग्रामीण के साथ देवघर जाते हैं। वहां पहुंचकर बाबा वैद्यनाथ के शिवलिग पर जलाभिषेक करते हैं। इस मंडली में 70 लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मंडली के सभी लोगों के अलग-अलग मन्नते हैं किसी की मन्नते पूरा हो गई है। तो कोई बाबा के दरबार में मन्नते मांगने जा रहे हैं।

Share With Friends or Family

Leave a Comment