बिहार का अपना नैनीताल खड़गपुर झील, प्राकृतिक के गोद में बसा यह झील बेहद ही खूबसूरत

Share With Friends or Family

मुंगेर का अपना नैनीताल खड़गपुर झील, जहां इस ठंड के मौसम में सैलानियों की उमड़ने लगी है भीड़। यहां प्राकृतिक के गोद में बसा झील के साथ-साथ पहाड़ों के मनोरम दृश्य का आनंद उठा रहे है सैलानी। तो वही पिकनिक मनाने के लिए भी लोग दूर-दूर से पहुंच रहे है। और अगर आप नया साल में पिकनिक मनाना चाहते हैं। तो इससे बेहतर जगह कोई और हो ही नहीं सकता। तो चले आइए अपना यह खड़गपुर झील घूमने।

IMG 20241225 WA0014

दरअसल मुंगेर के सबसे खूबसूरत स्थलों में खड़गपुर का विशाल झील शुमार है। यह झील पहाड़ियों के बीच है। जहां घूमने के ख्याल से सैलानियों की जबरदस्त भीड़ लगती है। और ठंड का मौसम आते ही सैलानियों की यहां भीड़ उमड़ने लगी है। इस स्थल पर पिकनिक के लिए कई पॉइंट बने हुए है। यह झील मुंगेर जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर की दूरी पर हवेली खड़गपुर प्रखंड में अवस्थित है।

बता दें कि इस झील का निर्माण किसानों के खेतों में पटवन के लिए करवाई गई थी। जो आज भी इस क्षेत्र के किसानों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। खड़गपुर झील का दीदार करने पहुंचे कई सैलानियों ने बताया कि मुंगेर का यह सबसे बेहतरीन पर्यटक स्थल है। जहां आप अपने परिवार और बच्चे के साथ बेधड़क घूमने आ सकते हैं. बच्चों के लिए भी यहां मनोरंजन के लिए कई साधन उपलब्ध है।

यहां बोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा कई छोटे-बड़े पहाड़ की श्रृंखला के साथ कई पिकनिक स्पॉट है। यहां पर आप अपने घर से कुछ भी लाकर बना सकते हैं। खाने-पीने के साथ ही यहां की मनोरम वादियों का लुत्फ उठा सकते हैं। वही अलग अलग जगहों से घूमने आये छोटे- छोटे बच्चों ने भी इस मनोरम स्थल का पूरा आनंद लिया।

इसे भी पढ़ें :  मुंगेर में शिक्षा व्यवस्था शर्मसार: शिक्षक ने स्कूल समय में बच्चों से धुलवाई अपनी कार

वही बताते चलें कि पर्यटन के दृष्टिकोण से खड़गपुर झील को आकर्षक तरीके से संवारने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। कैफेटेरिया, रेस्टोरेंट समेत सैलानियों के मनोरंजन के लिए कई साधनों का निर्माण और कार्य किया जा रहा है। जिसमें लाइटिंग का भी कार्य किया जा रहा है। और कैफेटेरिया, रेस्टोरेंट, गजीबो, दो सड़क का निर्माण किया गया। साथ ही सेल्फी प्वाइंट का निर्माण कराया गया है।

जहां से सैलानी सूर्यास्त का नजारा देख सकेंगे और सेल्फी ले सकेंगे। जिस स्थल से प्रकृति प्रेमी और सैलानी खड़गपुर झील की खूबसूरत फिज़ाओ के बीच सूर्यास्त के अप्रतिम नजारों का दीदार करेंगे। वहीं अब काफी संख्या में सैलानी भी खड़गपुर झील का दीदार करने पहुंच रहे हैं। और यह नया साल में सैलानियों की काफी संख्या में भीड़ उमड़ती है।

सैलानी यूपी, बिहार, झारखंड सहित अन्य जगहों से पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। वही बाहर से आने वाले सैलानियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो इस को लेकर मुंगेर जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजार किया जाता है। ताकि बाहर जाने वाले सैलानियों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।

 

खड़गपुर झील का वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे

https://youtu.be/UBdI2FhDqyE?si=Ow8qm9aJJTqWMaAP

Share With Friends or Family

Leave a Comment