प्राकृतिक के गोद में बसा जमालपुर के काली पहाड़ी पर नए साल के मौके पर लोगों का उमड़ा जनसैलाब। सैलानियों को खुब भा रहा है काली पहाड़ी का मनोरम दृश्य। वही पहाड़ की तराई में बसा यमला काली मंदिर में हजारों की तादात में पूजा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है। वही इस को लेकर मुंगेर पुलिस के द्वारा सुरक्षा का भी पुख्ता इंतजाम किया गया है।
रिपोर्ट:- रोहित कुमार
दरअसल नए साल को सेलीब्रेट करने पहाड़ कि तराई में बसा जमालपुर का काली पहाड़ी पर्यटकों को अपनी ओर खूब आकर्षित कर रहा है। और यही कारण है कि अब दूसरे जिलों से ही नहीं बल्कि बिहार के अन्य राज्यों से भी पर्यटक यहाँ घुमने पहुंच रहे हैं। वही आज नए साल के पहले दिन पहाड़ की चोटी पर महाभारत कालीन बने मंदिर में माँ अमला काली के दरबार में आशीर्वाद लेने लोग भारी संख्या में पहुंचे।
और लोग यहां पूजा अर्चना कर अपने तथा अपने परिवार के अच्छे दिनों की कामना की। वही पूजा करने के बाद लोग अपने परिजनों के साथ यहां पर नव वर्ष का सेलिब्रेट भी कर रहे है। वही बताते चलें कि जमालपुर नगर प्रशासन के द्वारा बनाया गया पहाड़ के नीचे खुबसूरत नहर लोगों को खुब आकर्षित कर रहा है। शहर से सटा पहाड़, जंगल और ये नहर सैलानियों को अपनी ओर खूब आकर्षित कर रहा है।
और नए साल पर लोग पिकनिक मना रहे हैं। और खूब मौज मस्ती भी कर रहे हैं। वही आज नया साल को लेकर काली पहाड़ी घूमने के लिए लोग अपने जिले ही नहीं बल्कि दूसरे जिले के अलावे दूसरे राज्यों से भी लोग आ रहे हैं। और लोग खूब इंजॉय कर रहे हैं। लोग यहां पूरे मस्ती के साथ नए साल को सेलीब्रेट कर रहे है। और इसे यादगार बना रहे है।
वही बता दे कि नया साल को लेकर यहां पर बच्चों के इन्जॉय के लिए दुकानदारों ने झुला भी लगाया है। जो बच्चों को खुब पसंद आ रहा है और बच्चे भी खूब मौज मस्ती कर रहे है। काली कोई काली पहाड़ी घूमने आए लोगों ने बताया कि यह घूमने का बहुत ही खूबसूरत जगह है। पर सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। ताकि इसे और भी बेहतर बनाया जा सके।
वही नया साल को लेकर मुंगेर पुलिस के द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। जगह-जगह पर डंडा अधिकारी सहित पुलिस बल को लगाया गया है। ताकि आने वाले सैलानियों को कोई परेशानी ना हो।