मुंगेर के D. J. कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम का DM, SP ने किया निरीक्षण, 14 नवंबर को होगी मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Share With Friends or Family

मुंगेर जिला प्रशासन द्वारा 14 नवम्बर को बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के होने वाले मतगणना की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर एवं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद द्वारा आज आर.डी. एंड डी.जे. काॅलेज स्थित वज्रगृह का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने वहां ई.वी.एम. की सुरक्षा व्यवस्था सहित मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित सुरक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मतगणना की प्रक्रिया और टेबल व्यवस्था

वही इस को लेकर मुंगेर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में वज्रगृह का आज रूटीन निरीक्षण किया गया है। शुक्रवार 14 नवम्बर को मतगणना की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। इसके लिए वज्रगृह में तीनों विधानसभा की एक साथ गिनती की जाएगी। मतगणना के लिए कुल 14 टेबल लगाए गए हैं। तथा मतगणना की सारी तैयारी अंतिम चरण में पूर्ण कर ली गयी है।

ईवीएम की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था

ईवीएम को वज्रगृह में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तथा सीसीटीवी की निगरानी में रखा गया है। मतगणना कार्य हेतु सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को प्रातः 7 बजे के पूर्व सभी मतगणना पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रवेश दिया जाएगा, जबकि 8 बजे तक सभी राजनीतिक दलों के मतगणना अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से प्रवेश दिया जाएगा। बिना प्राधिकार प्रवेश पत्र के किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक रहेगी। साथ ही एक बार जो व्यक्ति प्रवेश करेंगे, उनके बाहर जाने पर दोबारा उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मतगणना परिसर में मोबाइल फोन अथवा अन्य इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस के लेकर जाने पर पूर्णतया रोक रहेगी। 13 नवम्बर के संध्या से ही अम्बे चैक से डीजे काॅलेज तथा बांक मोड़ से डीजे काॅलेज की ओर आवागमन को अवरूद्ध कर दूसरे निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार परिचालन कराया जाएगा। पुलिस पदाधिकारी एवं क्यूआरटी की टीम द्वारा सर्तकता के साथ पूरे क्षेत्र में गश्ती की जाएगी।

इसे भी पढ़ें :  राजद समर्थक डाक बम बनकर पहुंचे बाबाधाम, बोले- बाबा से मांगे बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी को बनने का मन्नत

विजय जुलूस और प्रदर्शन पर रोक

इधर मुंगेर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि मतगणना को लेकर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था सक्रिय कर दी गयी है। किसी भी पार्टी द्वारा जीत हार के बाद किसी तरह के विजय जुलूस अथवा अन्य किसी भी तरह के प्रदर्शन पर पूर्णतया रोक रहेगी। विधि व्यवस्था संधारण में किसी तरह की परेशानी उत्पन्न करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Share With Friends or Family

Leave a Comment