मुंगेर में महिलाओं के लिए खुशखबरी, पटना के बाद अब मुंगेर में दौड़ेगी पिंक बसे, किराया सबसे कम, जानिए

Share With Friends or Family

मुंगेर में महिलाओं के लिए खुशखबरी, पटना के बाद अब मुंगेर में दौड़ेंगी पिंक बसें, इस पिंक बसों में सिर्फ महिलाएं ही करेंगी सफर। कंडक्टर और ड्राइवर भी रहेगी महिलाएं। किराया भी सबसे कम।

महिलाओं के लिए किफायती किराया

दरअसल पटना की तर्ज पर अब मुंगेर की सड़कों पर भी पिंक बसें दौड़ने जा रही हैं। बिहार सरकार की महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को लेकर की जा रही पहल के तहत बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा यह सुविधा मुंगेर में भी शुरू की जा रही है। खास बात यह है कि ये बसें पूरी तरह से महिलाओं के लिए समर्पित होंगी, जिसमें ड्राइवर और कंडक्टर दोनों महिलाएं ही होंगी। पिंक बस मुंगेर पहुंच चुकी है और फिलहाल इसे शास्त्री नगर स्थित बस डिपो में रखा गया है।

22 सीटें सिर्फ महिलाओं के लिए

प्रारंभिक चरण में यह बस जमालपुर से मुंगेर और बरियारपुर तक का सफर तय करेगी। महिलाओं के लिए इन बसों का किराया भी काफी किफायती रखा गया है। जमालपुर से मुंगेर तक का किराया मात्र 18 रुपये और जमालपुर से बरियारपुर तक 27 रुपये निर्धारित किया गया है। इस बस में महिलाओं और लड़कियों के बैठने के लिए कुल 22 सीटें उपलब्ध हैं, जिससे उन्हें यात्रा के दौरान बेहतर और सुरक्षित सुविधा मिल सके।

महिलाओं की जरूरत का सबसे बड़ा ध्यान

इस पिंक बस की सबसे खास बात यह है कि इसमें महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सेनेटरी पैड एटीएम भी लगाया गया है। जोकि पीरियड के दौरान यात्रा कर रही महिलाओं और लड़कियों को राहत देने के लिए इस एटीएम में केवल पांच रुपये का सिक्का डालने पर एक सेनेटरी पैड उपलब्ध हो जाएगा। यह सुविधा महिलाओं की स्वच्छता और सम्मान को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। पिंक बस का संचालन प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए बस के अंदर अग्निशमन यंत्र भी लगाया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

इसे भी पढ़ें :  सुल्तानगंज - कटोरिया रेल लाइन का काम होगा शुरू, असरगंज, तारापुर बेलहर होकर गुजरे की रेल लाइन, सरकार ने दी मंजूरी, इतने करोड होंगे खर्च

वही इस पहल के बाद मुंगेर की महिलाओं और छात्राओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। उनका कहना है कि इससे न केवल यात्रा सुरक्षित होगी, बल्कि सस्ती और सुविधाजनक भी बनेगी। पिंक बस सेवा महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

Share With Friends or Family

Leave a Comment