मुंगेर की बेटी श्रीजा सेनगुप्ता को पूर्व राष्ट्रपति के द्वारा मिलेगा यह अवॉर्ड, श्रीजा के इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल

Share With Friends or Family

मुंगेर की बेटी श्रीजा सेनगुप्ता को विकसित भारत लीडरशिप अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। जो दिल्ली के भारत मंडपम में भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अध्यक्षता में श्रीजा को यह अवार्ड दिया जाएगा। वही बेटी कि कामयाबी देख माता देवयानी सेनगुप्ता एवं पिता अभिजीत सेनगुप्ता काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे है। वही बता दें कि इससे पहले भी श्रीजा को कई अवार्ड से किया सम्मानित किया जा चुका है।

दरअसल मुंगेर के बड़ी बाजार निवासी अभिजीत सेनगुप्ता एवं माता देवयानी सेनगुप्ता की इकलौती बेटी श्रीजा सेनगुप्ता जो आई.आई.टी.पटना की द्वितीय वर्ष की छात्रा है। उनका चयन भारत इकोनॉमिक फोरम द्वारा विकसित भारत लीडरशिप अवार्ड के लिए हुआ है। यह अवार्ड भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अध्यक्षता में 23 मार्च 2025 को दिल्ली के भारत मंडपम में श्रीजा को दिया जाएगा। इस अवार्ड शो में कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ साथ विभिन्न देशों के एंबेसडर भी उपस्थित रहेंगे।

IMG 20250107 WA0035
लोक गायिका मैथिली ठाकुर के साथ श्रीजा सेनगुप्ता

लोकसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य एवम मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवम युवाओं और महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए श्रीजा को इस अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में श्रीजा सेनगुप्ता को मुंगेर डीएम एवं चुनाव आयोग के द्वारा जिले का स्वीप इलेक्शन आइकन नामित किया था। और मुंगेर डीएम के निर्देशन में श्रीजा सेनगुप्ता ने काफी सराहनीय कार्य किया है।

IMG 20250107 WA0042
लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करती श्रीजा सेनगुप्ता

जिसमें श्रीजा ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों जिसमें मुंगेर, जमालपुर, बरियारपुर, धरहरा, सिंघिया आदि क्षेत्र में जाकर तथा विभिन्न विद्यालयों और सरकारी भवनों में जाकर स्वीप आइकन के रूप में लोगों के बीच मतदान के प्रति जागरूक किया था। जिस कारण मुंगेर में काफी अच्छा वोटिंग प्रतिशत बढ़ा था। वही इस उत्कृष्ट कार्य के लिए श्रीजा को मुंगेर जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने पहले ही प्रशस्ति पत्र देकर मुंगेर समाहरणालय परिसर में सम्मानित कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें :  मुंगेर में मुखिया को होल्डिंग बोर्ड लगाना पड़ा महंगा, आधा दर्जन लोगों ने कर दी पिटाई
IMG 20250107 WA0039
मुंगेर डीएम अवनीश कुमार श्रीजा को सम्मानित करते

इसके बाद श्रीजा का चयन भारत लीडरशिप अवार्ड 2025 के लिए किया गया है। जिसे दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अध्यक्षता में श्रीजा को यह अवार्ड दिया जाएगा। और इसके अतिरिक्त श्रीजा को कोलकाता टॉलीवुड फोरम के द्वारा एक बंगला धारावाहिक में भी कार्य करने का मौका मिला है। जो स्टार जलसा जोकि जियो स्टार का एक शाखा है। उस में श्रीजा एक एक्टर के रूप में देखेगी। इस में श्रीजा का चयन तीन राउंड के ऑडिशन के बाद इस में चयन किया गया है। यह धारावाहिक बांग्ला उपन्यास पर आधारित है।

IMG 20250107 WA0036
जयपुर में मलाइका अरोड़ा से बेस्ट मॉडल का अवार्ड लेती श्रीजा

वही इस को लेकर श्रीजा कि मां देवजानी सेनगुप्त ने बताया कि वो बचपन से ही काफी मेहनती और लगन शील रही है। और इसने बड़ी ही सहजता के साथ जीवन कि सारी कठिनाइयों का सामना किया है। वहीं इस मामले मे श्रीजा के पिता अभिजीत सेनगुप्त कि माने तो इस महंगाई के दौर मे भी उन्होंने श्रीजा को कभी किसी भी तरह की कोई कमी महसूस नहीं होने दिया। बल्कि उसके कदम से कदम मिलाकर उसको जीवन में आगे बढ़ने के लिए हर संभव मदद की किया है। और यही कारण है कि श्रीजा को यह अवार्ड मिलने जा रहा है।

Picsart 25 01 07 21 59 40 576
श्रीजा के माता – पिता

वही बताते चले कि श्रीजा सेनगुप्ता 2023 में फॉरएवर मिस इंडिया का खिताब जीतने के साथ-साथ बेस्ट मॉडल अवार्ड भी अपने नाम कर चुकी है। इस के साथ साथ श्रीजा को राइजिंग भारत यंग मॉडल ऑफ द ईयर अवार्ड भी विभूषित किया गया है। जो दिल्ली में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के द्वारा दिया गया था।

इसे भी पढ़ें :  मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती मरीज की ठंड लगने से मौत, मचा हड़कंप
IMG 20250107 WA0037 1
दिल्ली में ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के हाथों अवार्ड लेती श्रीजा

वही अभी श्रीजा आई. आई. टी. पटना के कंप्यूटर साइंस की द्वितीय वर्ष की छात्रा है। तथा पढ़ाई में भी श्रीजा हमेशा अब्बल रही है। वही श्रीजा ने बताया कि यह उनके लिए काफी हर्ष का विषय है कि उनको विकसित भारत लीडरशिप अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। यह अवार्ड मुझे दिल्ली में देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद की अध्यक्षता में दिया जाएगा। जो मेरे लिए बहुत ही खुशी की बात है।

IMG 20250107 WA0038
आई.आई.टी. पटना में श्रीजा

वही इतनी कम उम्र में बिहार के मुंगेर जैसे छोटे शहर से निकलकर देश में अपने क्षेत्र और अपने परिवार का नाम रौशन कर रही श्रीजा सेनगुप्ता के लिए भी एवं बिहार वासियों के लिए यह गर्व की बात है। सेनगुप्ता एवं माता देवयानी सेनगुप्ता दोनों मुंगेर में शिक्षक है। वही श्रीजा के इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है।

IMG 20250107 WA0041
मुंगेर की बेटी श्रीजा सेनगुप्ता IIT पटना में 

 

( इनपुट – रोहित कुमार, संपादक मुंगेर लाइव )

Share With Friends or Family

Leave a Comment