मुंगेर जिले के तीनों विधानसभा में मतदान शुरू, सुरक्षा का किया गया है पुख्ता इंतजाम, मतदान को लेकर मतदाताओं में देखी जा रही है काफी उत्साह, लोग सुबह से ही लाइनों में लगकर अपने बारी का इंतजार कर रहे है।
मतदान केंदों पर उत्साही माहौल
दरअसल जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र जिसमें मुंगेर, तारापुर और जमालपुर विधानसभा में आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। जो शाम 5 बजे तक मतदान जारी रहेगा। जिले के 9 लाख 98 हजार 455 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग 1208 मतदान केंद्रों पर करेंगे। वही चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। सभी 1208 बूथों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। मतदान कक्ष के बाहर मतदाताओं को मोबाइल फोन निर्धारित होल्डर में रखना होगा। इस बार कोई भी मतदान केंद्र दूसरे स्थान पर शिफ्ट नहीं किया गया है। जिला प्रशासन की ओर से 24 घंटे कार्यरत नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।
संवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी
मतदाता किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं। वही मतदाता का वोटर आईडी न होने की स्थिति में चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित 12 वैकल्पिक पहचान पत्रों के आधार पर मतदान किया जा सकेगा। जिले के 620 भवनों में बने 1280 बूथों पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।दियारा क्षेत्रों में नाव से गंगा नदी में लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। वहीं सेक्टर और सुपर जोनल मजिस्ट्रेट की टीम लगातार गश्त और जांच अभियान चला रही है। मुंगेर जिले के 320 बूथ संवेदनशील घोषित किए गए हैं, जहां अर्द्धसैनिक बलों की विशेष निगरानी राखी जा रही है।
वही नक्सल प्रभावित खड़गपुर और भीमबांध क्षेत्र में एसटीएफ और अर्द्धसैनिक बलों द्वारा एरिया डोमिनेशन और डिमाइनिंग ऑपरेशन लगातार जारी है, जो मतदान की समाप्ति तक चलेगा।
